MS के फेयरवेल पार्टी के बाद जगदलपुर के महारानी मेडिकल कालेज के 10 स्टाफ हुए कोरोना संक्रमित
जगदलपुर, 27 अक्टूबर 2021। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल सुपरिटेंडेंट को फेयरवेल देना कालेज स्टाफ के लिए भारी पड़ गया। कॉलेज के 10 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हो गए।
पता चला है, एमएस डा0 केएल आजाद के पास एमएस का अतिरिक्त चार्ज था। सरकार ने अतिरिक्त चार्ज बदला है। एमएस का चार्ज हैंडओवर करने के अवसर पर कॉलेज के स्टाफ ने उन्हे फेयरवेल दिया। फेयरवेल पार्टी मनाने के बाद मेडिकल कालेज के 10 स्टाफ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बताते हैं, फेयरवेल पार्टी में शामिल एक बाहरी आदमी कोरोना संक्रमित था। उसके संपर्क में आने के बाद पार्टी में शामिल स्टाफ के बीमार होने का सिलसिला चल निकला। एहतियातन सभी की कोविड़ जांच की गयी जिसमें 10 स्टाफ की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आयी हैं। सभी स्टाफ को होम आइसोलेट किया गया हैं। इनके सम्पर्क में आये लोगो की भी जांच की जा रही हैं।