कॉन्स्टेबल की मौत:, भांजे को छोड़ कर घर लौट रहे आरक्षक हुए हादसे का शिकार,

Update: 2022-03-27 10:53 GMT

कवर्धा 27 मार्च 2022। शनिवार रात हुए हादसे में एक कांस्टेबल की मौत हो गई है। मृतक कॉन्स्टेबल अपने भांजे को छोड कर घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में आरक्षक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ओड़ियाकला निवासी राजकुमार भास्कर बेमेतरा कोतवाली में राजकुमार भास्कर कॉन्स्टेबल के पद पर पदस्थ थे। शनिवार की रात में अपने भांजे को कवर्धा छोड़ कर बेमेतरा अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान रात में कवर्धा रायपुर नेशनल हाइवे पर उनके सामने अचानक एक ट्रक आ गया। ट्रक को देख कार उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे के बाद कॉन्स्टेबल को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद आरक्षक के घर मे मातम पसरा हुआ है।

Tags:    

Similar News