बिग ब्रेकिंगः पीसीसी की बड़ी कार्रवाई, कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल पार्टी से निलंबित, कांग्रेस भवन झूमाझटकी की घटना के बाद पार्टी का एक्शन

Update: 2021-10-30 11:51 GMT

रायपुर 30 अक्टूबर 2021। कांग्रेस भवन में गाली गलौज और मारपीट करने वाले सन्नी अग्रवाल को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि, ये पूरा मामला आज दोपहर का बताया जा रहा है। दोपहर में राजीव भवन के सामने किसी बात को लेकर कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सन्नी और कांग्रेस महासचिव अमरजीत सिंह चावला के बीच विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली-गलौच और धक्का मुक्की तक जा पहुंची। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लिया। धक्का मुक्की होता देख मोहन मरकाम ने दोनों को शांत करने का प्रयास किया जब वो नहीं माने तो समझाइश देते हुए अंदर चले गए थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने सन्नी अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है



 


Similar News