SP के साथ कलेक्टर भी कानून-व्यवस्था के लिए होंगे जिम्मेदार-मुख्यमंत्री, कलेक्टर कॉन्फ्रेंस समाप्त

Update: 2021-10-21 15:59 GMT

रायपुर, 21 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कलेक्टरों की ली जा रही कॉन्फ्रेंस का आज देर शाम समापन हो गया. मुख्यमंत्री ने मीडिया को बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में 23 एजेंडा शामिल किए गए थे और सभी प्रेषित प्रोग्राम के साथ-साथ जितनी भी शासकीय योजनाएं है उसकी समीक्षा की गई.

Full View

वहीँ मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि, सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जब तक शांति की स्थापना नहीं होगी तब तक आप विकास कार्य नहीं कर पाएंगे। तो सबसे ज्यादा जरूरी है कानून व्यवस्था बनाए रखना और हर स्थिति में यहां सौभाग्य पूर्ण वातावरण बने रहे। सीएम ने कहा आजकल जिस प्रकार से प्रायोजित तरीके से घटना को बढ़ा चढ़ाकर बताया जा रहा है और उस प्रकार से अविश्वास पैदा करने की जो कोशिश हो रही है। इसके लिए बहुत जरूरी है सचेत रहने की और इसमें पुलिस की भूमिका तो होती है उसके साथ साथ कलेक्टर की भी जिम्मेदारी होती है. कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भी अहम जिम्मेदारी होती है कानून व्यवस्था सबसे ऊपर है उसके बाद सारे निर्माण एजेंसियां हैं सारे विभाग हैं।


Similar News