कोरोना की चपेट में CM: ट्वीट कर दी कोविड पॉजीटिव होने की जानकारी..आईसोलेट हुए देश के दूसरे मुख्यमंत्री

Update: 2022-01-06 13:18 GMT

जयपुर,6 जनवरी 2022। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। अब से कुछ देर पहले ट्वीट कर उन्होंने जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोविड के बेहद हल्के लक्षण है और वे नियमों का पालन करते हुए आईसोलेट हो गए हैं।


सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट में आग्रह किया है कि जो संपर्क में आए हैं वे स्वयं को आईसोलेट करें और कोविड टेस्ट करा लें।

उनसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री भी पॉजिटिव हैं।

Tags:    

Similar News