CM ने सरकारी कर्मचारियों को दिया दीपावली गिफ्ट... 8% बढ़ाया गया महंगाई भत्ता, नवंबर से बढ़ी हुई सैलरी...

Update: 2021-10-21 08:26 GMT

भोपाल 21 अक्टूबर 2021। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बताना चाहते हैं कि राज्य की भाजपा सरकार (BJP Government) ने दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता आठ फीसदी बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। सरकार द्वारा किये गए इस ऐलान के बाद कर्मचारियों में नवंबर 2021 में मिलने वाली सैलरी से होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 8% बढ़ाया जाएगा। सभी सरकारी सेवकों को ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवम्बर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन में जुड़कर मिलेगा।

इसके साथ ही अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को मिलने वाला कुल महंगाई भत्ता 12% से बढ़कर 20% हो जाएगा। कोरोना काल में राज्य की वित्तीय स्थिति बुरी तरह प्रभावित होने से सरकारी सेवकों को जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाली वेतनवृद्धि भी स्थगित कर दी गई थी।

राज्य सरकार ने अब यह निर्णय लिया है कि इस लंबित वेतनवृद्धि का 50% नवम्बर 2021 में भुगतान होने वाले अक्तूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा.वहीं लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50% राशि, मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ भुगतान की जाएगा।

दरअसल, एमपी में कर्मचारियों को कोविड की वजह से दो साल से वेतन वृद्धि नहीं हुई थी। कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ता में वृद्धि की मांग कर रहे थे। इस बार सरकार ने दिवाली से पहले उन्हें सौगात दी है। सीएम ने कहा कि सभी शासकीय सेवकों को ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर 2021 में भुगतान होने वाला है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2021 के वेतन में जुड़कर मिलेगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस लंबित वेतनवृद्धि का 50% नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्तूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा। लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50% राशि, मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ भुगतान की जाएगी।


Similar News