RG के रणनीतिक सलाहकार सचिन राव राजधानी पहुँचे.. CM भूपेश ने मंत्री चौबे और अकबर के साथ की अगवानी.. दिखी गर्मजोशी
रायपुर, 19 अक्टूबर 2021। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के रणनीतिक सलाहकार सचिन राव कुछ ही देर पहले राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हैं। उनके साथ कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और वन व परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक राव के साथ सभी नेता नया रायपुर में प्रस्तावित सेवा ग्राम के लिए रवाना हो गए हैं।