बादल छाएंगे, गर्मी भी बढ़ेगी: दक्षिण ओडिशा के आसपास ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा, बिहार से आंध्र तक द्रोणिका; इससे बारिश की संभावना, धूलभरी आंधी चलेगी

राज्य के कई हिस्सों में बारिश, बादल छाए रहने के बाद भी गर्मी ने झुलसाया, तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बना रहेगा

Update: 2022-05-25 14:11 GMT

रायपुर, 25 मई 2022। राज्य के बड़े हिस्से में बदली-बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि दक्षिण ओडिशा और उसके आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा स्थित है। वहीं, बिहार से उत्तर आंध्रप्रदेश तक एक द्रोणिका भी स्थित है। इसके प्रभाव से 26 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटें पड़ सकती है। हालांकि बदली के बावजूद तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बने रहने की संभावना है। बुधवार को दुर्ग में सबसे ज्यादा 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आंधी-बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन बुधवार को रायपुर व सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। रायपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि यह सामान्य से एक डिग्री कम है। रायपुर के अलावा राजनांदगांव व दुर्ग में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहा।

पिछले 24 घंटों में कोंडागांव, मनोरा, भैयाथान, कुनकुरी, जशपुर, तपकरा, दुलदुला, उदयपुर, रामानुजनगर लखनपुर, ओड़गी और बस्तर में बारिश हुई है। कोंडागांव में चार सेंटीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे। शाम-रात को हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

Tags:    

Similar News