Chhattisgarh Election Results Live 2023: देखिए... 90 सीटों के लिए चल रही वोटों की गिनती की पल-पल की खबरें

Chhattisgarh Election Results Live 2023: छत्‍तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान हुआ है। आज प्रदेश के सभी जिला मुख्‍यालयों में वोटों की गिनती चल रही है। NPG.NEWS पर पढ़ि‍ए मगणना की पल-पल की खबर...

Update: 2023-12-03 03:46 GMT
Chhattisgarh Election Results Live 2023: देखिए... 90 सीटों के लिए चल रही वोटों की गिनती की पल-पल की खबरें
  • whatsapp icon

Chhattisgarh Election Results Live 2023: 

Full View

Live Updates
2023-12-03 14:48 GMT

प्रदेश में बहुमत खोृने के बाद मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल रात साढ़े नौ बजे इस्‍तीफा सौंपने राजभवन जाएंगे। 

बता दें कि कांग्रेस केवल 35 सीट जीत पाई है। 

भाजपा ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की है। 

वहीं एक सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जीती है। 



2023-12-03 14:34 GMT

प्रदेश के 90 नव‍ निर्वाचित विधायकों में 18 मह‍िलाएं हैं।

इन 18 महिलाओं में 10 पहली बार विधायक चुनी गई हैं।

2023-12-03 14:33 GMT

राज्‍य में चुनाव जीतने वाले 90 में से 48 विधायक पहली बार विधायक बने हैं। 

2023-12-03 14:30 GMT

अंबिकापुर में डाक मत पत्रों की फिर से गिनती हुई है। 

इसमें सिंहदेव की हार का अंतर घटकर 94 हो गया है। 

सिंहदेव 94 वोट से हार गए हैं। 

2023-12-03 13:36 GMT

छत्‍तीसगढ़ के विधानसभा सीटों का मानचित्र भगवामय हो गया है।



2023-12-03 12:31 GMT

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल चुनाव हार गए हैं। 

चंदेल जांजगीर चांपा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। 

वैसे भी नारायण चंदेल कभी भी लगातार दो बार चुनाव नहीं जीते हैं।     

2023-12-03 12:28 GMT

पाली तानाखार सीट से तुलेश्‍वर सिंह मरकाम जीत गए हैं। 

तुलेश्‍वर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की टिकट पर चुने गए हैं। 

तुलेश्‍वर हीरा सिंह मरकाम के पुत्र हैं। 

2023-12-03 11:38 GMT

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पाटन सीज से अपना चुनाव जीत गए हैं। 

डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित करीब 9 मंत्री हार गए हैं। 

भूपेश कैबिनेट के केवल 3 मंत्री कवासी लखमा, अनिला भें‍ड़‍िया और उमेश पटेल ही जीत पाए हैं। 

डिप्‍टी स्‍पीकर संतराम नेताम हार गए हैं। 

2023-12-03 11:34 GMT

डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव 158 वोट से हार गए हैं 

सिंहदेव ने पुनर्गठना के लिए आवेदन किया है। 

2023-12-03 11:12 GMT

भूपेश सरकार में मंत्री रहे 9 नेता अपना चुनाव हार गए हैं या हारने की कगार पर हैं। 

इनमें  डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव

गृह मंत्री ताम्रध्‍वज साहू, पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे

वन मंत्री मोहम्‍मद अकबर, पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया

राजस्‍व मंत्री जय सिंह अग्रवाल,  आदिम जाति कल्‍याण मंत्री मोहन मरकाम

Tags:    

Similar News