Chhattisgarh Cold Wave News: और बढ़ने वाली है ठंड, इन राज्यों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Update: 2023-01-03 07:24 GMT

CG Me Aaj Ka Mausam

Chhattisgarh Cold Wave News रायपुर। नये साल के पहले दिन से ही प्रदेश सहित पूरे भारत मे ठंड बढ़ गए है। तापमान में तेजी से गिरावट में कई इलाकों में तेज ठंड पड़ने लगी है। मंगलवार (आज सुबह से ही ) रायपुर में घने कोहरे से जन जन जीवन अस्तव्यस्त सा हो गया है। पारे में गिरावट की वजह से रात में ठिठुरन भी बढ़ने लगी। ग्रामीण क्षेत्रो में इसका ज्यादा असर देखा जा रहा है। भारत के कई राज्यों में 10 डिग्री से कम कम तापमान बना हुआ है। बीते रविवार को ही आईएमडी ने पांच दिनों तक नॉर्थ वेस्ट इंडिया के मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया था।

मौसम विभाक के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अभी कुछ दिनों घना घना कोहरा बना रहेगा। अगले कुछ दिनों पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने की संभावना है। इससे सरगुजा संभाग का मौसम भी प्रभावित होगा और आसमान में बादल छाएंगे।

देश में कोई महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली नहीं है। हालाँकि, एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभ मंडल में 71 डिग्री पूर्व देशांतर और 28 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में देखा जा सकता है।

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।

उत्तरी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कुछ स्थानों पर शीतलहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति हो सकती है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर चल सकती है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर अत्यधिक कोल्ड डे की स्थिति संभव है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छा सकता है।

पूर्वी मध्य प्रदेश,पूर्वी राजस्थान और त्रिपुरा एक-दो जगहों पर घना कोहरा हो सकता है।


Tags:    

Similar News