Chhattisgarh ब्रेकिंग न्यूज: कांग्रेस का महाधिवेशन रायपुर में, राहुल, सोनिया, प्रियंका सहित देश भर के जुटेंगे कांग्रेस नेता

Update: 2022-12-04 07:46 GMT

रायपुर। कांग्रेस का महाधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा। इस महाधिवेशन में कांग्रेस के दिग्गज नेता जुटेंगे। तीन दिन के महाधिवेशन में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिक अर्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी सहित देश भर के कांग्रेस नेता आएंगे।

इसके लिए एक माह में खाका तैयार करने के निर्देश कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिक अर्जुन खड़गे ने दिए है। ये फैसला आज कांग्रेस कमेटी की बैठक में लिया गया है। बैठक में आने वाले समय में छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार नहीं हैं उन राज्यों में किस तरह से कांग्रेस पार्टी को खड़ा किया जाए इन विषयों पर भी रणनीति बनाई जाएगी। ये अधिवेशन फरवरी 2023 में होगा।

Tags:    

Similar News