Jio ग्राहकों के लिए सबसे सस्ता प्लान: 81 रुपये है महीने भर का खर्च... अनलिमिटेड कॉलिंग , डेटा, 50SMS सहित बहुत कुछ

Update: 2021-12-14 07:50 GMT

नईदिल्ली 14 दिसम्बर 2021। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के रिचार्ज प्लान में यह सबसे सस्ता प्लान है। रिलायंस जियो के इस रिचार्ज में महीने भर का खर्च सिर्फ 81 रुपये पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि रिलायंस जियो का यह कौन सा रिचार्ज प्लान है और इसमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

रिलायंस जियो के पास एक प्लान 899 रुपये का है। यह जियो फोन का प्लान है। रिलायंस जियो के इस प्लान में 336 दिन यानी 11 महीने की वैलिडिटी मिलती है। जियो के इस प्लान में महीने भर का खर्च 81.72 रुपये पड़ता है। अगर प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो प्लान में 24GB डेटा मिलता है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके अलावा, प्लान में हर 28 दिन में 50SMS भेजने की सुविधा मिलती है। प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

रिलायंस जियो का एक प्लान 91 रुपये का है। यह भी जियो फोन का प्लान है। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है। इस प्लान में हर दिन 100 MB डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, 200 MB डेटा और मिलता है। यानी, जियो के इस प्लान में टोटल 3GB डेटा मिलता है। प्लान में 50 SMS और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।   

Tags:    

Similar News