CG-अश्लील चैटिंग पर ताबड़तोड़ थप्पड़: कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी में छात्रा ने एनएसयूआई कार्यकर्ता को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारे, वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई, प्रोफेसर ने की पुष्टि

Update: 2021-10-18 05:54 GMT

रायपुर, 18 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता की एकमात्र कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी में क्या चल रहा है... पढ़ाई के बजाय आपको कुछ विवाद जरूर याद आएंगे, जो यूनिवर्सिटी में घटे हैं। अब एक नया विवाद सामने आया है। एक वीडियो वायरल है, जिसमें यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट एक एनएसयूआई कार्यकर्ता पर थप्पड़ बरसा रही है। वीडियो में मार खाने वाले एनएसयूआई कार्यकर्ता के अलावा तीन और छात्र हैं, जो छात्रा के समर्थन में खड़े हैं। बातचीत शुरू करने से पहले मोबाइल कैमरे में वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की गई। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया डिपार्टमेंट के सामने यह कांड हुआ। इसमें अपना मोबाइल दिखाकर छात्रा एनएसयूआई के कार्यकर्ता से पूछती है तो वह कसम खाकर कहता है कि यह उसका नंबर नहीं है। इसके बाद एक के बाद एक कई थप्पड़ रसीद करती जाती है। इस बीच युवक क्लास में जाने की कोशिश करता है, लेकिन छात्रा के साथ खड़े और लड़के भीतर जाने नहीं देते। एक युवक बाकायदा यह चेक करने आता है कि प्रॉपर रेकॉर्डिंग हो रही है या नहीं। यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने इस बात की पुष्टि की है कि घटना वहीं की है। दूसरी ओर एनएसयूआई के नवनियुक्त अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देश पर युवक निखिल मांडले को दो साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया गया है।

Full View


Similar News