CG शिक्षकों की खबर: T संवर्ग के किसी भी पद पर नही है स्टे, गफलत में रोकी गई पदोन्नति

Update: 2022-09-29 04:06 GMT

बालोद। जिला शिक्षाधिकारी द्वारा जिले में प्राथमिक प्रधानपाठक की पदोन्नति आदेश जारी करने के बाद प्रदेश के समस्त हतोत्साहित सहायक शिक्षकों में एक आस जगी है। शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने समस्त पदोन्नति पात्र सहायक शिक्षकों की अपेक्षाओं को पूर्ण करने हेतु प्रदेश के समस्त जिला शिक्षाधिकारियो से आग्रह किया है बालोद जिला की तर्ज पर सभी जिलों में अब प्राथमिक प्रधान पाठक की पदोन्नति आदेश जारी किया जावे।

प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि संगठन ने कानून के जानकारों व विश्वस्त सूत्रों से इसकी चर्चा किया तो एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि प्रदेश में T संवर्ग के किसी भी पद पर कोई स्टे नही लगा है,जबकि प्रदेश में इस संवर्ग पर भी पदोन्नति रोक दी गई है जो कि गलत है। विभाग T संवर्ग के सभी पदों पर पदोन्नति दे सकता है।अतः छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने प्रदेश के समस्त T संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के महासचिव धर्मेश शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्र अब अपने कर्मचारियों के लिए 4%Da बढ़ा कर नवरात्रि/दशहरा का उपहार दिया है केंद्रीय कर्मचारियों को अब 38% DA मिलेगा। राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा भी 38%DA की घोषणा कर दी गई है जबकि हमारे छत्तीसगढ़ में केवल 28% ही DA दिया जा रहा है जो कि प्रदेश कर्मचारियों के साथ अन्याय है।मुख्यमंत्री जी भी प्रदेश कर्मचारियों की आकांक्षा अनुरूप देय तिथि से 38%DA की घोषणा करें और अपने वादे पर अमल करें।

छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के समस्त प्रांतीय,जिला व ब्लाक पदाधिकारियों ने यह मांग की है कि बालोद की तर्ज पर सभी जिलों में पदोन्नति आदेश जारी हो, T संवर्ग के सभी पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण हो तथा देय तिथि से 38%Da की घोषणा तत्काल हो।।

Tags:    

Similar News