CG- शिक्षक सहित परिवार के तीनों का शव मिला, खारून नदी में डूबे लोगों का शव 32 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद NDRF ने ढूंढ निकाला..
रायपुर। धरसींवा क्षेत्र के खारून नदी में डूबे शिक्षक सहित परिवार के तीनों का का शव एनडीआरएफ की टीम ने ढूंढ निकाला। हादसे के 32 घंटे बाद शिक्षक लखन लाल बंजारे, नाती हरजीत भारती और शेखर बंजारे का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस जांच कार्रवाई के बाद तीनों के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
इस खबर की पूरी डिटेल नीचे दिए हुए खबर में पढ़ें...
CG ब्रेकिंग न्यूज़- शिक्षक सहित तीन नदी में डूबे, नहाने गए टीचर सहित उसके परिवार के तीन लोग नदी में बहे, पांच घंटे से रेस्क्यू जारी....
रायपुर 5 सितम्बर 2022। शिक्षक दिवस के दिन नहाने गए टीचर सहित तीन लोग नदी में बह गए है। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और गोताखोर की टीम पहुंची और कई घंटो की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने तीनों के शव को पानी से बाहर निकाल लिया है। घटना धरसींवा थाना क्षेत्र के खारुन नदी की है।
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 11 बजे के बीच मुर्रा गांव के निवासी शिक्षक लखन लाल बंजारे 58 वर्ष, अपने नाती 15 वर्षीय हरजीत भारती और बड़े भाई के लड़के शेखर बंजारे 28 वर्ष के साथ मुर्रा के एनीकट में नहाने गए थे। तीनों नदी में जब ऊतरे तो नदी में पानी काफी ज्यादा था, जिसकी वजह से सभी पानी के तेज बहाव में बह गए। तीनों को डूबते हुए देख आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना धरसींवा थाना पुलिस को दी। पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू टीम ने कई घंटो की मशक्कत के बाद तीनों के शव को ढूंढ निकाला। देखें नीचे वीडियो...