CG-देखिये फ़ोटो....हादसे में किस तरह विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी बुरी कदर क्षतिग्रस्त हुई, बाल-बाल बचे
CG-देखिये फ़ोटो....हादसे में किस तरह विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी बुरी कदर क्षतिग्रस्त हुई, बाल-बाल बचे
जगदलपुर, 24 नवंबर 2021। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी सड़क में खड़े मवेशियों को बचाते हुए क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे में वाहन में सवार सभी सकुशल है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर में आज मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी गए हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वो रायपुर लौट रहे थे। उनकी गाड़ी कोंडागांव,जुगानी, कलार नेशनल हाईवे पर रास्ते मे खड़े गाय,भैस को बचाते बचाते ही एक जानवर से टकरा गई। टक्कर से उनका वाहन छतिग्रस्त हो गया। एक्सीडेंट में वाहन में मंत्री के साथ सवार जिला कांग्रेस कमेटी के सँयुक्त सचिव हिरवे हिरवेंद्र,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चारामा ठाकुर राम कश्यप,गौ सेवा आयोग सदस्य नरेंद्र यादव सभी सुरक्षित हैं। एक्सीडेंट में वाहन के छतिग्रस्त होने के कारण जिला प्रशासन ने उन्हें एक दुसरी गाड़ी दे कर रायपुर के लिये रवाना किया।
देखें फोटोज :-