CG-अधिकारियों, कर्मचारियों को सरकार ने हवाई और रेल सफर न करने का किया आगाह

Update: 2022-01-04 13:52 GMT

रायपुर, 4 जनवरी 2022। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते भूपेश बघेल सरकार ने आज कई फैसले किए। इनमें अधिकारियों और कर्मचारियों को रेल या हवाई सफर करने से बचने कहा गया है। गृह विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस में अधिकारियों, कर्मचारियों से आग्रह किया गया है कि बेहद आवश्यक न हो तो रेल और हवाई यात्रा करने से बचें।

मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों और दुकानों में संक्रमण से बचाव के लिए मास्क के उपयोग को सख्ती से लागू करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। ऐसे लोग जो मास्क नहीं लगाते हैं उनका पुलिस और नगर निगम के स्टाफ के माध्यम से सख्ती से चालान किया जाए। मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकें आयोजित करने तथा शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों को जब तक बहुत जरूरी न हो हवाई यात्रा या रेल से यात्रा नहीं करने को कहा है।

Tags:    

Similar News