Video BJP में शामिल हुए कांग्रेस-जोगी कांग्रेस के नेता: छत्तीसगढ़ भाजपा के कई बागी नेताओं की पार्टी में वापसी, पूर्व विधायक का भी प्रवेश

Update: 2022-09-20 10:44 GMT

Dharamjit Singh, Chhattisgarh BJP, Chhattisgarh Congress, NPG.News

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने मंगलवार को कई पूर्व विधायक, कांग्रेस, बसपा और जोगी कांग्रेस के नेताओं सहित पार्टी के ही बागियों ने घर वापसी की। इसे भाजपा के 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के रणनीतिक आगाज के रूप में देखा जा रहा है। बागियों के साथ दूसरे दल के नेताओं का भाजपा प्रवेश ऐसे समय हो रहा है, जब जोगी कांग्रेस को तोड़ने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि जोगी कांग्रेस विधायक रहे धर्मजीत सिंह के भाजपा प्रवेश को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

NPG.News ने आज सुबह ही यह खबर प्रकाशित की थी कि आज 2018 चुनाव के भाजपा के बागी नेताओं के साथ कई और नेता व कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा की ओर से इनकी अधिकृत सूचना जारी की गई। इनमें सारंगढ़ से बसपा की पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, कांग्रेस बालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, बसना से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संपत अग्रवाल और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ के पूर्व प्रत्याशी लखन श्रीवास्तव शामिल हैं। ये सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक व प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इन नेताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी शामिल हुए हैं। देखिए वीडियो...

Full View


Tags:    

Similar News