CG NEWS: ट्रेन में शिक्षक की पत्नी के साढ़े तीन लाख के गहने ले भागे चोर, यात्रा करने के दौरान हुई घटना... एफआईआर दर्ज

Update: 2022-08-01 07:34 GMT

बिलासपुर। समरसता एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे शिक्षक की पत्नी के बैग से चोरों ने साढ़े तीन लाख के गहने पार कर दिए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षक ने चोरी के संबंध में बिलासपुर जीआरपीएफ में मामला दर्ज कराया है। घटना रविवार की है।

जानकारी के मुताबिक डोंगरगांव निवासी शिक्षक नरेंद्र कुमार देवांगन अपनी पत्नी के साथ झारसुगड़ा में जाॅब कर रहे बेटे से मिलने के लिए गये थे। रविवार की सुबह वो वापस डोंगरगांव लौट रहे थे। इस दौरान झारसुगड़ा रेलवे स्टेशन में समरसता एक्सप्रेस में सफर करने बैठे। ट्रेन में बैठने के बाद शिक्षक की पत्नी ने जब गहनों की तलाश की तो साढ़े तीन लाख के गहने बैग से गायब मिले। जिसके बाद दोनों ने बिलासपुर स्टेशन में पहुंचकर इसकी जानकारी जीआरपी थाने में दर्ज कराई। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर चोरो की तलाश में जुट गई है।

Tags:    

Similar News