CG News: थाने में सिपाही ने खुद को मार ली गोली, डेढ़ महीने में इसी थाने में दूसरी घटना, इससे पहले...

Update: 2022-10-10 12:49 GMT

गरियाबंद। डेढ़ माह के अंतराल में एक ही थाने में दो पुलिसकर्मियों ने खुदकुशी कर ली। डेढ़ माह पहले एक एएसआई ने इसी थाने में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली थी अब गोली मार कर आरक्षक ने खुदकुशी कर ली। घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार दिनेश कोसले गरियाबंद जिले के मैनपुर थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। आज सुबह करीबन दस बजे उन्होंने थाने के बैरक में खुद को सर्विस रायफल से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी दौड़ कर वहां पहुँचे। उन्हें वहां दिनेश कोसले लहूलुहान हालत में गिरे पड़े मिले। अधिकारियों को तुरंत पुलिस जवानो ने जानकारी देकर आरक्षक को अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी चंद्रेश ठाकुर थाना पहुँचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट फिलहाल नही मिला है। मृत आरक्षक गरियाबंद जिले का ही रहने वाला था। ज्ञातव्य है कि 24 अगस्त को थाने में ही पदस्थ 58 वर्षीय आरक्षक शंकर लाल सिदार ने रोशन दान से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। अब डेढ़ माह के अंतराल में दूसरे पुलिस कर्मी के भी उसी थाने में आत्महत्या कर लेने से विभाग में तरह तरह की चर्चाएं उठ रही है।

Tags:    

Similar News