CG News: शिक्षक को भांजे ने लगाया 9 लाख रुपये का चूना, घर बनवाने लोन लेकर रखा था मामा ने, भांजे ने यूपीआई से उड़ाया

CG News,

Update: 2023-05-21 10:48 GMT

जीपीएम। सहायक शिक्षक को भांजे ने लगभग 90 हजार का चूना लगा दिया सहायक शिक्षक में घर बनवाने के लिए लोन लिया था और लोन की राशि को अपने खाते में रखी थी जिसको शिक्षक के भांजे ने उन्हें के मोबाइल फोन का दुरुपयोग कर यूपीआई आईडी से आहरित कर लिया शिक्षक की रिपोर्ट पर उनके भांजे के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है।

गौरेला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 ग्राम कुर्रीपारा में रहने वाले हेमंत कुमार तिवारी ग्राम सारबहरा में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने माह जनवरी में घर बनवाने के लिए 10 लाख 57 हजार का लोन पास करवाया था। जनवरी माह में ही उनका भांजा अनुराग मिश्रा उनके घर में रहने आया था। शिक्षक का खाता एसबीआई बैंक में है जिसमें उन्होंने लोन द्वारा स्वीकृत राशि को रखा था। इस बात की जानकारी उनके भांजे अनुराग मिश्रा को थी। उनका भांजा मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सोहागपुर तहसील के कोटमा गांव का रहने वाला है। वह अपने मामा के घर अपने मामा की मकान बनाने में मदद के लिए आया था। शिक्षक जब घर बनवाने के लिए रकम का आहरण करवाने बैंक पहुंचे तब पता चला कि उनके खाते के रकम का आहरण पूर्व में ही हो चुका है।

उन्होंने आहरण की जानकारी ली तब पता चला कि उनके भांजे ने उनके मोबाइल फोन का दुरुपयोग कर उन्ही के नंबर से फर्जी यूपीआई आईडी बना रकम की निकासी कर ली है। मानसिक रूप से परेशान होने के बाद सहायक शिक्षक हेमंत कुमार तिवारी ने गौरेला थाना पहुंचकर अपने सगे भांजे और राज तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 420, 467,468, 471 भादवी 66 (ग) 66(घ), आईटी एक्ट का अपराध दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। वही अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।

Similar News