CG NEWS: शनिवार की छुट्टी केंसिल: अधिकारियों, कर्मचारियों के नाफरमानी के बाद शनिवार अवकाश को भी दफ्तर आने का आदेश हुआ जारी, देखिए...

NPG News

Update: 2022-12-24 15:17 GMT
CG NEWS: शनिवार की छुट्टी केंसिल: अधिकारियों, कर्मचारियों के नाफरमानी के बाद शनिवार अवकाश को भी दफ्तर आने का आदेश हुआ जारी, देखिए...
  • whatsapp icon

रायपुर। नया रायपुर विकास प्राधिकरण याने एनआरडीए ने शनिवार की छुट्टी निरस्त कर दिया है। चीफ इंजीनियर ने अपने आदेश में कहा है कि अब शनिवार को भी आफिस आना होगा। इसका कारण उन्होंने ये दिया है कि एनआरडीए के अभियांत्रिकी प्रभाग में फाइलों की पेंडेंसी बढ़ती जा रही है। शनिवार को अधिकारियों, कर्मचारियों को बुलाया जाता है। मगर दो-चार को छाड़कर कोई आता नहीं। उन्हें शासकीय दायित्वों को निबटाने में कोई रुचि नही है। इसलिए अब, कार्यालयीन कार्यदिवस के अलावा शनिवार को कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया जाता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर रविवार को भी आफिस बुलाया जा सकता है। लिहाजा, बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़े। नीचे देखिए आदेश...


वैसे ये भी सही है कि सरकार ने अधिकारियों, कर्मचारियों की सुविधा के लिए फाइव डे वीक किया तो कर्मचारियों ने इसमें आधा दिन अपने तरफ से डंडी मार ली है। याने साढे़ चार दिन कर दिया है। वो इस तरह कि पहले शनिवार जब वर्किंग रहता था तो शनिवार दोपहर से आफिस खाली होने लगता था और अब शुक्रवार दोपहर के बाद आफिसें बियाबान दिखाई देने लगता है। उपर से फाइव डे वीक के फार्मेट में आधा घंटे पहले आना और आधा घंटे बाद जाने का नियम बना था। याने सुबह दस बजे आफिस पहुंचने का टाईम था। मगर अभी भी वही हाल है...11 बजे के पहले कोई दिखेगा नहीं। लिहाजा, दफ्तरों में फाइलें डंप होने लगी हैं। एनआरडीए ने कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों को फाइलों के निबटारे के लिए बुलाना चाहा तो नेतागिरी शुरू हो गई। ऐसे में, एनआरडीए ने पेंडेंसी कार्यो के लिए आदेश निकालकर शनिवार को भी कार्यालय आना अनिवार्य कर दिया है।

Tags:    

Similar News