CG News- प्रिंसिपल सस्पेंड: जिस ब्लाक के झलियामारी कांड ने प्रदेश को झकझोरा अब उसी ब्लाक के स्कूल के छात्राओं से छेड़खानी करने वाला प्राचार्य हुआ निलंबित

Update: 2022-07-23 09:57 GMT

कांकेर । कांकेर जिले के नरहरपुर ब्लाक के झलियामारी मे कई छात्राओं से अनैतिक काम के चलते प्रदेश भर में चर्चा में आया ब्लाक का एक स्कूल अब फिर से चर्चा में है। इसी ब्लाक के एक स्कूल के छेड़खानी करने वाले प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया हैं। छात्राओ की शिकायत के बाद कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने मामले की जांच करवाई जिसमें मामला सही पाया गया फिर कार्यवाही की गई हैं।

नरहरपुर ब्लाक के एक स्कूल में व्याख्याता राजेश शुक्ला को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया हैं। यहां छात्राओं को आय, जाती, निवास और अन्य कार्यो के लिए प्रिंसिपल अपने दफ्तर में बुलाता था। और उनसे छेड़खानी कर गलत तरीके से उन्हें टच करता था। जिसकी जानकारी एक छात्रा ने अपने घर मे दी थी। जिसके बाद 3 जुलाई को गांव में स्कूल स्टाफ,गणमान्य लोगों व जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूल में बैठक की गई थी। जिसमे प्राचार्य ने गलती स्वीकार कर माफी मांग ली थी। जिससे मामला उस समय रफा दफा हो गया था।

पर इसके बाद भी राजेश शुक्ला अपनी हरकतों से बाज नही आया। जिससे कि आहत छात्राओं ने अपने परिजनों को जानकारी दी। जिन्होंने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कलेक्टर प्रियंका शुक्ला को शिकायत दी। जानकारी मिलने कलेक्टर ने नरहरपुर ब्लाक के बीईओ के माध्यम से महिला एबीईओ क्षमा सोनेल को जांच के लिए स्कूल भेजा और मामले की जांच करवाई। जांच में मामला सही पाए जाने पर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। जिसके बाद डीपीआई ने प्राचार्य राजेश शुक्ला को निलंबित कर दिया हैं।

Tags:    

Similar News