नए जिलों की अधिसूचना: तीन नए जिलों की फाइनल अधिसूचना जारी, सीएम आज मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का करेंगे शुभारंभ...देखें कैसी होगी जिलों की सीमाएं
रायपुर। राजस्व विभाग ने तीन नए जिलों की फाइनल अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के बाद तीनों जिले अस्तित्व में आ गए हैं और कलेक्टर एसपी की नियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ ही नए जिलों के उद्घाटन की आज से शुरुआत होगी। सीएम भूपेश बघेल आज मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले का शुभारंभ करेंगे।
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी
खैरागढ़ छुईखदान गंडई
सारंगढ़ बिलाईगढ़
ये है मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम
सीएम बघेल के दोपहर 12 बजे रायगढ़ नगर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 1.15 बजे राजनांदगांव जिले के मोहला पहुंचेंगे। वे दोपहर 1.30 बजे मोहला बस स्टैंड में स्व. लालश्याम शाह महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मोहला स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात नवगठित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री मोहला में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री श्बघेल 4.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मोहला से प्रस्थान कर शाम 5 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलिपैड पहुंचेंगे।