CG News- GAD के हड़ताल पर कड़े तेवर: छत्तीसगढ़ में बेमियादी हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों की मंगाई जानकारी...
रायपुर। कर्मचारी, अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर 22 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में कामकाज अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा। उधर सामान्य प्रशासन विभाग ने कड़े तेवर दिखाते हुए हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों की जानकारी मंगाई है। विभाग प्रमुखों को लेटर भेज जीएडी ने कहा है कि 22 अगस्त के दोपहर 12 बजे तक जो कर्मचारी, अधिकारी आफिस नहीं आएंगे, उनकी जानकारी भेजें। देखिए आदेश...