Flights Cancel : घने कोहरे के कारण रायपुर एयरपोर्ट में विजिबिलिटी कम, दिल्ली की तीन सहित 9 फ्लाइट्स रद्द

Update: 2023-01-04 16:21 GMT

रायपुर। राजधानी में घने कोहरे के कारण बुधवार को अधिकांश फ्लाइट्स रद्द कर दी गई। मुंबई से पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के कारण नागपुर लौटा दिया गया। रायपुर एयरपोर्ट अथारिटी से मिली सूचना के मुताबिक दिल्ली की तीन फ्लाइट्स सहित 9 फ्लाइट रद्द कर दी गई।

राजधानी में बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा था। इस वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर फ्लाइट्स की लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। इस वजह से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर, भोपाल और जगदलपुर की फ्लाइट रद्द कर दी गई।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रवीण जैन ने बताया कि दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद, जगदलपुर, इंदौर और भोपाल की फ्लाइट रद्द की गई। विजिबिलिटी कम होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया।

बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कोहरा छाये रहने की आशंका जताई है। घने कोहरे की स्थिति में दूसरे दिन भी फ्लाइट्स के परिचालन पर असर पड़ सकता है।



Tags:    

Similar News