ईडी चालान ब्रेकिंग: मनी लांड्रिंग और कोल परिवहन में अवैध लेवी के मामले में ईडी ने चालान पेश किया, इनके खिलाफ पेश किया चालान...

Update: 2022-12-09 11:30 GMT

रायपुर। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने मनी लांड्रिंग और कोल परिवहन में अवैध लेवी के मामले में स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की अदालत में चालान पेश किया है। पिछली पेशी के दौरान ही ऐसे संकेत मिले थे कि ईडी 10 दिसंबर को चालान पेश कर सकती है। हालांकि ईडी ने एक दिन पहले ही चालान पेश कर दिया है। फिलहाल सूर्यकांत तिवारी, आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल के खिलाफ चालान पेश किया है। शनिवार को सभी आरोपियों की पेशी है। सीएम सचिवालय की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया की रिमांड अवधि भी खत्म होगी और उन्हें भी पेश किया जाएगा।

Tags:    

Similar News