CG News- डॉक्टर को कैद: क्लिनिक में इलाज कराने आई युवती से डॉक्टर ने किया बलात्कार, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Update: 2022-08-18 15:41 GMT

कोरिया। क्लिनीक में मरीज से बलात्कार करने वाले डाॅक्टर को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी डाॅक्टर ने क्लिनीक आई पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस घटना के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत अजाक थाना बैकुंठपुर में दर्ज कराई थी। 

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और वो अपनी छोटी बहन के साथ 17.5.21 की सुबह 9 बजे आरोपी डॉ अबू कासीम खान 35 वर्ष निवासी दुबछोला, खड़गवा  स्थित क्लिनिक में ईलाज करने गई थी। आरोपी डॉक्टर ने पहले पीड़िता का ईलाज किया और इंजेक्शन लगाया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया।

दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता ने इस बात जानकारी अपनी सहेली और परिजनों को दी, जिसके बाद अजाक थाना बैकुंठपुर में धारा 342, 376 एवं 506 धारा 3(2)(5) एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की विवेचना प्रतिपाल सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी द्वारा की गई। विवेचना एवं लोक अभियोजन रजा अंसारी के प्रयास से न्यायालय विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति(अत्याचार निवारण) अधिनियम बैकुंठपुर द्वारा आरोपी डॉ अबू कासीम खान को आजीवन करावास से दंडित किया गया।

Tags:    

Similar News