CM को नहीं दिखे पायलट: रतनपुर मंदिर से दर्शन कर लौटे सीएम भूपेश बघेल को जब हेलीकॉप्टर के पायलट नहीं दिखे... यहां पढ़ें, फिर क्या हुआ

Update: 2022-09-28 10:51 GMT

बिलासपुर। यह कोई सनसनीखेज खबर नहीं है। फिर आप कहेंगे कि जब सनसनी नहीं है तो फिर खबर में क्या है? यह दरअसल, एक जनप्रतिनिधि की भावनाओं को बताने वाली एक घटना है। तो भूमिका बंद कर हम बताते हैं कि कौन सा किस्सा सुनाने जा रहे हैं।


सीएम भूपेश बघेल नवरात्रि पर मंगलवार को माता महामाया का दर्शन करने रतनपुर गए थे। मंदिर दर्शन कर जब वे हेलीपेड लौटे तो पायलट नहीं दिखे। वे आसपास ही थे। सीएम ने जब यह देखा कि वे नहीं हैं तो सीट पर बैठने के बजाय हेलीपेड पर मौजूद बच्चों महिलाओं के पास चले गए। बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सीएम को देखकर हाथ हिला रहे थे।


सीएम अपने सुरक्षा अधिकारियों को पीछे छोड़कर उनकी ओर बढ़ गए। अचानक यह देखकर सुरक्षा अधिकारी चौंक गए। उन्हें विदा करने आए बाकी अधिकारी भी एक पल के लिए सकपका गए कि कहीं सीएम नाराज तो नहीं हो गए हैं, लेकिन अगले ही पल उन्हें यह देखकर राहत मिली कि सीएम बच्चों से मिल रहे हैं।


सीएम ने सुरक्षा घेरे के पास जाकर बच्चों से हाथ मिलाया। उनके बातें की। महिलाओं से भी हालचाल जाना। कुछ देर के लिए वे लोगों के बीच ही घुल मिल गए। इसके बाद वे वापस हेलीकॉप्टर की ओर पहुंचे। तब तक पायलट आ गए थे। इसके बाद सीएम रायपुर के लिए रवाना हुए। बता दें कि सीएम इससे पहले भी हेलीपेड के आसपास बच्चों को देखकर उनके मिलने चले जाते हैं। भेंट मुलाकात के दौरान स्कूल के बच्चों ने उन्हें हेलीकॉप्टर में घुमाने का प्रस्ताव रख दिया था और वे टाल नहीं पाए थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे हेलीकॉप्टर में बच्चों को घुमाएं।

Tags:    

Similar News