Chankaya Niti : चाणक्य के अनुसार जानिए मनुष्य के वो 5 अवगुण, जिसके कारण लक्ष्मी नहीं टिकती

Update: 2022-07-26 00:00 GMT

Chankaya Niti: ऐसे लोगों के पास नहीं टिकता पैसा, जीवनभर रहते हैं परेशान, जानिए ऐसा क्या हैं...

रायपुर। चाणक्य एक श्रेष्ठ विद्वान थे जिन्हें राजनीति का बहुत अधिक ज्ञान था।चाणक्य नीति में उन्होंने जो नीतियां लिखी हैं वे आज के समय में भी उतनी ही सत्य है, जितनी उस समय थी। चाणक्य नीति में बतायी गई बातों का अनुसरण करने से व्यक्ति अपने जीवन को सुखी, संतुष्ट और सफल बना सकता है।

चाणक्य (Chanakya) ने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का हल बताया है। चाणक्य बताते हैं कि मनुष्य धन को लंबे समय तक कैसे संचित कर सकता है। वर्तमान समय में खुशहाल जीवन के लिए पैसों का होना बेहद जरूरी है। चाणक्य कहते हैं कि जिस व्यक्ति के अंदर कुछ आदतें नहीं होती हैं, उनके पास मां लक्ष्मी कभी नहीं टिकती हैं। ऐसे लोग जीवनभर आर्थिक तंगी का सामना करते हैं।

चाणक्य नीति ( Chankaya Niti) के एक श्लोक में चाणक्य ने उन लोगों के बारे में बताया है जो कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें। कभी धनवान नहीं बन सकते, क्योंकि उनमें कुछ अवगुण होते हैं जिसकी वजह से मां लक्ष्मी की कृपा उन पर कभी नहीं होती।

कुचैलिनं दन्तमलोपधारिणं बह्वाशिनं निष्ठुरभाषिणं च।

सूर्योदये चास्तमिते शयानं विमुञ्चतिश्रीर्यदि चक्रपाणि:।।

अर्थात- जो लोग गंदे कपड़े पहनते हैं, अपने दांतों को साफ नहीं रखते, जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं, अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रखते, सूर्योदय से सूर्यास्त तक सोते रहते हैं और जो लोग बेईमानी से पैसा कमाने में यकीन रखते हैं, ऐसे लोगों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं होती है।

धन के लिए सफाई जरूरी

जो लोग अपने आसपास सफाई नहीं रखते, साफ-सुथरे कपड़े नहीं पहनते, दांतों को साफ नहीं रखते, ऐसे लोगों के यहां भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता क्योंकि गंदगी मां लक्ष्मी को बिल्कुल पसंद नहीं है।

अन्न और धन की परेशानी

इस श्लोक के मुताबिक जो लोग जरूरत से ज्यादा भोजन करते हैं, उनकी सेहत अक्सर खराब रहती है और ऐसे लोगों के यहां अन्न और धन की परेशानी बनी रहती है।

लक्ष्मी नहीं आती

अगर कोई व्यक्ति चाहता है कि उसे जीवन में सफलता मिले तो उसे हमेशा मीठी वाणी बोलनी चाहिए। कठोर बातें बोलने वाले व्यक्ति का संबंध हमेशा दूसरों से खराब रहता है और ऐसे लोगों के घर भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

पैसा नहीं टिकता

जो लोग छल-कपट और बेईमानी करके पैसे कमाते हैं उनके पास भी ज्यादा देर तक धन नहीं टिकता। क्योंकि मां लक्ष्मी उनसे नाराज रहती हैं और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस वक्त सोना दरिद्र बनाता है

चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति सुबह से लेकर शाम तक अपना अधिकतर समय सोने में बिताता है, बिस्तर पर ही पड़ा रहता है, ऐसे लोगों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं होती और ऐसे लोगों को पैसों की तंगी की समस्या बनी रहती है।

Tags:    

Similar News