CG BJP सांसद का भाई कांग्रेस में: राजनांदगांव सांसद के चचेरे भाई ने किया कांग्रेस प्रवेश, मंत्री अकबर के सामने थामा 'हाथ'

Update: 2022-09-18 12:47 GMT

रायपुर। राजनांदगांव के भाजपा सांसद संतोष पांडेय के चचेरे भाई विजय पांडेय ने रविवार को मंत्री मोहम्मद अकबर के सामने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। विजय पांडेय व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के पद पर थे। इससे पहले भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।


हाल ही में पांडेय ने एक कार्यक्रम में कवर्धा के विधायक और वन मंत्री मोहम्मद अकबर को बुलाकर सम्मान किया था। इसे लेकर कवर्धा के जिला महामंत्री ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इधर, रविवार को पांडेय ने मोहम्मद अकबर की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार में विकास के काम हो रहे हैं, जिससे वे प्रभावित हैं। हालांकि अपने सांसद भाई के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है।

पांडेय ने NPG.News से चर्चा में कहा कि वे 1994 से भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। फिलहाल व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। इसके अलावा हिंदुस्तान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। एसोसिएशन की मांगों के संबंध में उन्होंने मंत्री मोहम्मद अकबर से चर्चा की थी। बोड़ला प्रवास के दौरान उन्होंने अपने निवास बुलाया था। इस बात पर उन्हें भाजपा के जिला महामंत्री ने नोटिस थमा दिया। जो भाजपा की सरकार बनने के बाद पार्टी से जुड़े उनके द्वारा नोटिस देने से मैं आहत हुआ। दूसरा मैं मंत्री अकबर के काम से प्रभावित था। सकरी नदी पर 15 साल की सरकार में पुल नहीं बना था, जो अब मंत्री अकबर की पहल पर तैयार हो चुका है। विकास के और भी कार्य हुए हैं। इससे प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।

Tags:    

Similar News