BJP प्रशिक्षण सत्र: आज मीडिया प्रबंधन सिखाएंगे केके शर्मा, पाठक बताएंगे चुनाव प्रबंधन; सुधांशु त्रिवेदी...

भाजपा के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के सामने स्थित जैनम मानस भवन में हुई। आज दूसरा दिन है।

Update: 2022-07-30 04:59 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के करीब 250 पदाधिकारियों को आगामी चुनाव के लिए प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। सत्र के पहले दिन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, आरएसएस के प्रांत प्रचारक प्रेम शंकर सिदार, आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने अलग-अलग विषयों पर भाजपा की विचारधारा और रणनीति के बारे में बताया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री के बाद पहले दिन की गतिविधि पूरी हुई थी।


दूसरे दिन नेताओं की योगा से शुरुआत हुई। इसके बाद 10 बजे से राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा के मीडिया मैनेजमेंट से उद्बोधन से वैचारिक सत्र शुरू होगा। इसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियों पर अपनी बात रखेंगे। यह काफी अहम होगा, क्योंकि आने वाले समय में चुनाव कैंपेन इस पर निर्भर होगा। त्रिवेदी के बाद चुनाव प्रबंधन के राष्ट्रीय संयोजक ओम पाठक चुनाव प्रबंधन की सीख देंगे।


भोजन के बाद चार वक्ताओं का उद्बोधन होगा। इसमें प्रशिक्षण विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी मुरलीधर राव सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर, विदेश संपर्क विभाग के राष्ट्रीय संयोजक विजय चौथाई वाले मोदी सरकार की विदेश नीति पर और प्रकाशन विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी शिवशक्ति बख्शी हमारा सुरक्षा सामर्थ्य पर अपनी बात रखेंगे। अंत में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और धरोहर पर प्रशिक्षण देंगे।

Tags:    

Similar News