CG-गैंगरेप के बाद हत्याः तीन युवकों ने मिलकर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या और शव को फेंक दिया नहर में....

Update: 2021-10-14 12:23 GMT

जांजगीर चांपा 14 अक्टूबर 2021। पांच दिन पहले बोरियों में मिली महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। तीनों आरोपियों ने महिला की गैंगरेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी और फिर लाश को बोरी में भरकर फ़ेंक दिया था। मृतक महिला मजदूरी करती थी और उसके दो बच्चे भी है।

मामला जांजगीर के अकलतरा थाना क्षेत्र का है। वार्ड नंबर 20 में रहने वाली एक महिला 9 अक्टूबर को गायब हो गई थी, जिसकी शिकायत महिला के पति ने थाने में दर्ज कराई थी। अकलतरा पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। इस बीच महिला का शव नहर में बोरियों में बंद मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर इसकी जांच शरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, महिला का तरौद निवासी चंद्रमणि वैष्णव के साथ मिलना जुलना था। इस सूचना के बाद पुलिस ने चंद्रमणि वैष्णव, शिव महंत और सुरेंद्र श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने महिला की हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, 9 अक्टूबर का सुरेंद्र अपनी बाइक में बैठाकर उसे अपने साथ चंद्रमणि के पास ले गया था। दोनों  मिलकर महिला को एक सूने मकान में ले गये और यहां पर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस बीच उनका एक और साथी शिव भी वहां पहुंचा गया और उसने भी महिला के साथ रेप किया। खुद के साथ हुए दुष्कर्म की घटना से दुखी महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही। तीनो आरोपी इस बाद से डर गये और महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों ने शव को बोरी में भरकर नहर में फेंक दिया था।

मृतक महिला मजदूरी करती थी और उसके दो बच्चे भी है। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से घटना के संबंध में और भी पूछताछ कर रही है।

Similar News