सीजी में पति की क्रूरता: पहले पत्नी को बेदम पीटा, फिर हंसिए से निकाल ली आंख

Update: 2022-08-27 12:26 GMT

अंबिकापुर। जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां पर एक शराबी पति ने पहले अपनी पत्नी को बेदम पीटा फिर भी जब उसका मन नहीं भरा तो हंसिए से उसकी आंख निकाल ली। घटना के बाद महिला को खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दरअसल, ये पूरा मामला उदयपुर थाना के लुंड्रा के ग्राम डड़गांव की है। गांव में पीड़िता मानमति गांेड 29 वर्ष अपने पति देवप्रसाद गोंड 34 वर्ष के साथ रहती है। पीड़ित महिला के मुताबिक 14 अगस्त की रात उसका पति देवप्रसाद शराब के नशे  में घर आया और बार बार मायके जाने के नाम पर विवाद करने लगा। देखते ही देखते ही विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हाथ मुक्कों से बेदम पिटाई कर दी। पिटाई के बाद अपने हाथ की उंगनियां पत्नी के आंख में गड़ाकर उसे अधमरा कर दिया। इतने में भी जब उसका मन नहीं भरा तो घर में रखे हंसिया से पत्नी की आंख निकाल ली।

इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही महिला की सास- देवर मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ हालत में उसे उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से अच्छे उपचार के लिए महिला को मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर किया गया।

8 से 10 दिन चले उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुटटी दे दी गई। अब महिला ने इस मामले में उदयपुर पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। महिला की षिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 326, 307 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News