CG-MBBS डॉक्टर की लाश: फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Update: 2022-01-24 04:00 GMT

दंतेवाड़ा 24 जनवरी 2022। एमबीबीएस डॉक्टर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक डॉक्टर का नाम रॉबिन्स खूंटे था, जो दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में पदस्थ थे।

रविवार को डॉक्टर का शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है। इस घटना के बाद साथी डॉक्टरों ने इसकी सूचना दंतेवाड़ा पुलिस को दी।

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एमबीबीएस डॉक्टर ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है।

Tags:    

Similar News