CG के IAS को नई पोस्टिंग: मुकेश और रजत कुमार को भारत सरकार ने दी अहम जिम्मेदारी

Update: 2022-10-02 11:59 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस मुकेश बंसल और रजत कुमार को भारत सरकार ने नई पोस्टिंग दी है। दोनों को दो महीने पहले ज्वाइंट सिक्रेट्री इंपैनल किया गया था।

डीओपीटी ने मुकेश बंसल को ज्वाइंट सिक्रेटी फाइनेंशियल सर्विसेज और रजत कुमार को ज्वाइंट सिक्रेट्री डीओपीटी बनाया है। मुकेश और रजत 2005 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस हैं। फिलहाल दोनों सेंट्रल डेपुटेशन पर हैं। मुकेश केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पीएस हैं। और रजत जनगणना में हैं। दोनों पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के सचिवालय में रह चुके हैं। दोनों रिजल्ट देने वाले काबिल अधिकारी माने जाते हैं। भारत सरकार ने उन्हें अब अहम जिम्मेदारी दी है।

Tags:    

Similar News