CG-पति पत्नी ने लगाई फांसी...कोरोना काल में छूट गया था काम, घर के कमरे में एक साथ फंदा लगाकर दे दी जान....

Update: 2022-01-24 12:23 GMT

दुर्ग 24 जनवरी 2022। भिलाई तीन में किराए से रह रहे पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र के ग्राम जजंगिरी की है। मूलतः यूपी के रहने वाले थे और कुछ समय पहले से ही भिलाई के जजंगिरी में एक किराए के मकान में पति पत्नी रह रहे थे थे। मृतक सुशील यादव 35 वर्ष एटीएम में कैश डालने का काम करता था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते उसकी नौकरी चले गई थी और वो कुछ माह से घर पर ही रहता था। मृतक की पत्नी अनिता यादव 32 वर्ष हाउस वाइफ थी। दोनों के बच्चे नहीं थे। सुशील के पिता नागा यादव रेलवे से रिटायर्ड हैं और अपने बड़े बटे सुनील यादव और उसकी पत्नी के साथ रहते हैं।

बताया जा रहा हैं कि, नौकरी छूट जाने से पति पत्नी आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। फिलहाल शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पति पत्नी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया उसकी जांच पुलिस कर रही है। मृतक के पिता भी उसी गांव में रहते है। फिलहाल इस घटना के बाद से ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Tags:    

Similar News