CG में कलेक्टर करेंगे सड़कों की निगरानी: सीएम की नाराजगी के बाद हरकत में विभाग, पीडब्ल्यूडी सचिव परदेशी ने कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी के बाद अब पीडब्ल्यूडी सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने कलेक्टरों को पत्र लिखा है और अपने अपने जिले में चल रहे प्रोजेक्ट्स की निगरानी के निर्देश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी सचिव ने बकायदा कुछ सड़कों के प्रोजेक्ट्स का भी उल्लेख किया है, जिसे लेकर हर हफ्ते टाइम लिमिट की बैठक में चर्चा करने के निर्देश दिए हैं। देखें, क्या है पत्र में...
बता दें कि हाल ही में सीएम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की बैठक में सड़कों की स्थिति को लेकर काफी नाराजगी जताई थी। इससे पहले उन्होंने पीडब्ल्यूडी के इएनसी को भी हटाने के निर्देश दिए थे। बैठक में सीएम ने कहा था कि वे हफ्तेभर में फिर से समीक्षा करेंगे।