CG-बाथरूम में कैमरा: मकान मालिक का दामाद किराएदार के बाथरूम में लगा के रखा था खुफिया कैमरा, शूट करता था अश्लील VIDEO, नहाने गई छात्रा तो पड़ी कैमरे पर नजर... फिर....
कांकेर 20 नवम्बर 2021। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है, जो किराए पर रह रही लड़कियों के बाथरूम में हिडन कैमरा लगाकर उन्हें देखा करता था। पकड़े गए आरोपी का नाम युगल कश्यप है, जो रायपुर स्थित यूनियन बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर पोस्टेड है।
जानकारी के मुताबिक, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां पर आरोपी युगल कश्यप के ससुर का मकान है। ससुर ने मकान के एक हिस्से को पढ़ने और जॉब करने वाली युवतियों को किराए पर दे रखा है। मकान में करीब आधे दर्जन से ज्यादा युवतियां रहती है। शुक्रवार को जब एक युवती बाथरूम में पहुंची तो उसकी नजर अचानक सोप केस के नीचे पड़ी। युवती ने देखा कि वहां पर एक छोटा सा कैमरा लगा हुआ है, जिसके बाद युवती ने वहां रहने वाली अन्य लड़कियों को इसकी जानकारी दी। इस घटना के बाद सभी लड़कियों के होश उड़ गए और इसकी शिकायत कोतवाली थाने पहुंचकर दर्ज कराई।
पीड़ित लड़कियों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मकान मालिक से पूछताछ की। मकान मालिक ने पूछताछ में कैमरे लगाने की बात नकारी और बताया कि, कुछ दिनों पहले ही उसका दामाद उनके पास रह रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने संदेही दामाद युगल कश्यप को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरु की गई। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, तीन नवम्बर को जब वो अपने ससुर के घर आया तो किराए पर रह रही युवतियां अपने कमरे में नहीं थी और इसी का फायदा उठाकर उसने बाथरूम के सोप केस में हेडन कैमरा लगा दिया था।
फिलहाल पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बाथरूम में लगे कैमरे को जब्त कर कैमरे के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।