CG Breaking News: मानसून सत्र की 21 जुलाई की कार्यवाही कल इस वजह से हो सकती है स्थगित, कार्यमंत्रणा समिति में होगा फैसला
Chhatisgarh Vidhansabha Budget session 2025
रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही स्थगित होने की अटकलें चल रही है। दरअसल, कल 21 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ईडी के समक्ष पेशी है। कांग्रेस इस दौरान ईडी मुख्यालय के सामने तगड़ा प्रदर्शन करेगी।
पार्टी के प्रदर्शन में हिस्सा लेने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दिल्ली जायेंगे। टीएस सिंहदेव पहले से ही दिल्ली में हैं, कई और मंत्री भी दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम और कुछ विधायकों के भी दिल्ली जाने की खबर। जाहिर है, ऐसे में सदन की कार्यवाही कैसे चल पाएगी।
अंदेशा है कि कल की कार्यवाही अगर स्थगित होगी तो सत्र की कार्यवाही एक दिन आगे और बढ़ा दी जाएगी। याने 27 की बजाय फिर 28 जुलाई को मानसून सत्र समाप्त होगा। ऐसा नहीं कि ये पहली बार होगा। पहले भी ऐसा हुआ है आज सत्र शुरू होने से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होती है। इसमें कोई अंतिम फैसला हो सकता है। अलबत्ता, सत्ता पक्ष के लिए मुश्किल इसलिए भी है कि 22 जुलाई को अनुपूरक पेश किया जाएगा। कहीं राहुल गांधी की तरह सोनिया गांधी को ईडी ने अगले दिन फिर बुला लिया तो दिक्कत जाएगी। ज्ञातव्य है, राहुल गांधी की ईडी की पूछताछ लगातार चार, पांच दिन चलती रही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीन दिन दिल्ली में रहे थे।