CG बिग ब्रेकिंग न्यूजः नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर दुष्कर्म का केस दर्ज, रायपुर महिला थाने में हुई थी शिकायत

Update: 2023-01-19 12:43 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। ये रिपोर्ट पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में दर्ज किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। पलाश चंदेल बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र है।

पीड़िता जांजगीर की रहने वाली है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 2018 में फेसबुक के जरिये दोनों संपर्क में आये थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसी का फायदा उठाकर पलाश ने शादी का प्रस्ताव दिया था। शादी करने के नाम पर लंबे समय से पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था। 2021 में वह गर्भवती हो गई थी। लेकिन पलाश ने धोखे से उसे गर्भपात की गोली खिला दी और उसका गर्भपात हो गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ मारपीट भी करता था। साथ ही पीड़िता को नौकरी से निकलवा देने की धमकी भी देता था।

आरोपी के खिलाफ 376, 376(2) (छ), 313 व 3(2) एसटी/एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला थाना पुलिस ज़ीरो पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Tags:    

Similar News