CG Assembly Election Results: CG किसे कितनी सीट: कांग्रेस की होगी वापसी, भाजपा की बन रही सरकार, जानिए...सोशल मीडिया में किसको बहुमत

CG Assembly Election Results: छत्‍तीसगढ़ में दो चरणों (7 और 17 नवंबर) में मतदान हो चुका है। अब 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार चल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया से लेकर चौक-चौहारों की बैठकों में अलगी सरकार को लेकर कई दावे हो रहे हैं। पढ़ि‍ए अलग-अलग प्‍लेटफार्म पर चल रही चर्चाओं पर आधारित यह रिपोर्ट

Update: 2023-11-22 08:28 GMT

CG Assembly Election Results: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में 15 साल बाद हाथ में आई सत्‍ता कांग्रेस बचा पाएगी या भाजपा वापसी करेगी। यही सवाल इन दिनों राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों से लेकर चौक-चौहारों और मोहल्‍ले की बैठकों में पूछा जा रहा है। सोशल मीडिया में तो कई लोगों ने अगली सरकार को लेकर सर्वे (पोल) भी करा रहे हैं। प्रदेश की अलगी सरकार के साथ सभी 90 सीटों पर हार-जीत को लेकर सभी का अलग-अलग आंकन हैं। कई तरह के सर्वे और रिपोर्ट भी सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे हैं।

हालांकि यह सब केवल लोगों का व्‍यक्तिग आंकलन और अनुमान मात्र। सीधे राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोगों को छोड़ दें तो लेकिन ज्‍यादातर आंकलनों में एक बात कामन हैं। वह यह है कि कोई किसी पार्टी की एक तरफा जीत का दावा नहीं कर रहा है। अधिकांश लोग मान रहे हैं इस पर नेट टू नेट फाइट है। यानी कुछ भी हो सकता है। कुछ लोग हंग एसेंबली की भी बात कह रहे हैं। मतलब किसी एक दल को बहुमत न भी आए।

बहरलहाल सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे एक चुनावी आंकलन में सत्‍तारुढ़ कांग्रेस को बहुमत के करीब बताया जा रहा है। इस अनुमान के अनुसार कांग्रेस को 47 से 50 सीट तक मिलने की संभावना बताई जा रही है। इसके हिसाब से कांग्रेस सत्‍ता बचा सकती है, लेकिन एक दूसरे अनुमान में भाजपा को 48 से 49 सीट मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। सोशल मीडिया में सबसे ज्‍यादा शेयर किए जा रहे एक आंकलन में भाजपा को 46, कांग्रेस को कांग्रेस 21 और बसपा- जकांछ को 02 पर जीत बताई जा रही है। वहीं 21 सीटों पर पर कांटे की टक्कर का अनुमान बताया जा रहा है। इसमें से कांग्रेस को 15 और भाजपा को 6 सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

जानिए...छत्‍तीसगढ़ में सरकार बनाने के किए चाहिए कितनी सीटें CG Assembly Election Results

सरकार बनाने के लिए तीन चौथाई विधायकों की जरुरत पड़ती है। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में 90 सदस्‍य हैं। ऐसे में यदि किसी पार्टी के पास 46 विधायक हैं तो वह सरकार बना सकती है। राज्‍य में सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 46 है।

छोटे अंतर के साथ सत्‍ता में आई कांग्रेस तो लोकसभा के बाद पलट जाएगी सरकार CG Assembly Election Results

सियासी और प्रशासनिक गलियारे में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि अगर कांग्रेस छोटे अंतर के साथ सत्‍ता में आती है तो लोकसभा चुनाव के बाद सरकार गिर सकती है। यह बात 2018 में मध्‍य प्रदेश में हुई घटना के आधार पर कही जा रही है। राज्‍य में सरकार बनाने के लिए कम से कम 46 विधायक चाहिए, लेकिन कहा जा रहा है कि यदि कांग्रेस 50 से कम विधायकों के साथ सत्‍ता में आती है तो अगले साल मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद सरकार कभी भी पलट सकती है।

CG Assembly Election Results: जानिए... संभागवार क्‍या है हार-जीत का अनुमान

प्रदेश में कुल 5 राजस्‍व संभाग हैं। इनमें सरगुजा संभाग में 14, बिलासपुर में 24, रायपुर में 20, दुर्ग में 20 और बस्‍तर संभाग में 12 सीटें हैं। एक आंकलन में सरगुजा संभाग में भाजपा को 6 और 8 सीट कांग्रेस को बताया जा रहा है। दूसरे आंकलन में भाजपा को 9 और कांग्रेस को 5 सीट बताया जा रहा है। कुछ लोग इस संभाग की दो सीटों को 50-50 की श्रेणी में भी रख रहे हैं।

विधानसभा सीटों के हिसाब से बिलासपुर सबसे बड़ा संभाग है। इस संभाग में भाजपा और कांग्रेस के साथ ही बसपा और जकांछ का भी दबदबा रहा है। यहां की आधा दर्जन सीटों को टफ के साथ 50-50 का अनुमान बताया जा रहा है। इसमें सक्‍ती, जैजैपुर, बिलासपुर, मरवाही, मुंगेली और तखपुर भी शामिल हैं। इस संभाग में 1 से 2 सीट बसपा और जाकांछ के खाते में जाने का अनुमान बताया जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस की झोली में 10 से 12 सीट जाने का अनुमान बताया जा रहा है। रायपुर संभाग की 20 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा का बारबार का दबदबा बताया जा रहा है। कई सीटों पर जकांछ के साथ त्रिकोणी मुकबाला बताया जा रहा है। 50-50 वाली श्रेणी में इस संभाग की 4 सीटें हैं।

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दबदबा वाले दुर्ग संभाग में इस बार ज्‍यादार मंत्रियों की कुर्सी खतरे में बताई जा रही है।सोशल मीडिया में चल रहे अनुमानों के अनुसार इस संभाग की 4 सीटें टाइट हैं। वहां भाजपा- कांग्रेस दोनों में से कोई भी जीत सकता है। राजनांदगांव, कबीरधाम और बेमेतरा जिला में भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। राज्‍य के पांचवें और सबसे महत्‍वपूर्ण संभाग बस्‍तर की 12 सीटों पर बराबर की टक्‍कर मानी जा रही है। इस संभाग में कांग्रेस का दबदबा बरकार रह सकता है।

Tags:    

Similar News