40 लाख से ज्यादा का हुक्का पकड़ाया, चोरी छुपे बेच रहे थे हुक्का, तभी पुलिस ने मारा छापा...दो आरोपी गिरफ्तार....

Update: 2021-11-10 16:31 GMT

रायपुर 10 नवम्बर 2021। राजधानी पुलिस की हुक्का के अवैध व्यापार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। देर शाम पुलिस ने सिविल लाइन और राजेंद्र नगर इलाके में कार्रवाई करते हुए 40 लाख की हुक्का सामग्री जब्त की है। साथ ही दोनों अलग अलग मामलों में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पहली कार्रवाई सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद राजातालाब के एक घर के छापामार कार्रवाई कर 10 लाख का हुक्का बरामद किया है। साथ ही एक आरोपी सुहेल एहसान को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई राजेन्द्र नगर इलाके के पीवी विहार कॉलोनी में कई गई है। पुलिस ने आरोपी विमल जैन के घर से लगभग 30 लाख की हुक्का सामग्री जब्त की है। दोनों मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ थाने में आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दे, ये कार्रवाई एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर क्राइम एसपी अभिषेक माहेश्वरी और एएसपी तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व में कई गई है।

Similar News