बंपर सरकारी भर्ती: 1 लाख से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, सरकार ने 15 दिनों में मंगाई खाली पदों की जानकारी...

Update: 2022-06-20 07:58 GMT

भोपाल 20 जून 2022। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा जल्द ही रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रदेश के विभिन्न विभागों में लगभग 1 लाख पद रिक्त है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयारी कर ली है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को 15 दिन के अंदर वर्गवार रिक्त पदों की जानकारी देने को निर्देशित किया है। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग ने दिव्यांगजनो को सीधी भर्ती के प्रथम श्रेणी के पदों पर छह प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिए जाने की घोषणा भी की गई है।

Tags:    

Similar News