बजट पर चर्चा में सदन से अधिकारियों के ग़ायब होने पर बृजमोहन अग्रवाल की आपत्ति.. अध्यक्ष महंत ने दिए निर्देश "विभागीय अधिकारी मौजूद रहें"

Update: 2022-03-11 08:36 GMT

Chhatisgarh Vidhansabha Budget session 2025

रायपुर,11 मार्च 2022। बजट पर चर्चा के दौरान अधिकारी दीर्घा के ख़ाली रहने या कि कम रहने पर सदन में आपत्ति हुई है। भाजपा के वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने आसंदी से हस्तक्षेप का आग्रह किया, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने व्यवस्था दी है।

सदन में बजट के चर्चा के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने आसंदी से कहा

"बजट सत्र के दौरान विधायक अपने क्षेत्रों की समस्याओं का ब्यौरा देते हैं, यह हर विभाग से जुड़ा हुआ होता है, अधिकारी दीर्घा ख़ाली है। ऐसे में इन्हें नोट कौन करेगा, राहत कैसे मिलेगी"

इस पर अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे को निर्देशित किया है

"सदन में अधिकारी रहें यह सुनिश्चित करिए"

Tags:    

Similar News