ब्रेकिंग- कोंटा नरहरपुर में पचास फ़ीसदी से उपर मतदान..प्रेमनगर में पचास फ़ीसदी..जबकि भिलाई समेत शहरी इलाक़ों में बीस फ़ीसदी भी मतदान नहीं
रायपुर,20 दिसंबर 2021। कोंटा,भोपालपटनम प्रेमनगर में चल रहे मतदान में मतदान फ़ीसदी पचास प्रतिशत को पार कर गया है, जबकि इसके उलट यदि महानगर की श्रेणी में आ चुके निगम क्षेत्रों को देखें तो भिलाई में बारह फ़ीसदी जबकि रिसाली में आठ फ़ीसदी के आंकडे है।
क़रीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास जो आंकडे आए हैं वो चकित करते हैं और मुस्कुराने को विवश करते है। कस्बाई या कि ग्रामीण इलाक़े के साथ साथ नक्सल क्षेत्र होने की वजह से संवेदनशील कोंटा में मतदान प्रतिशत 55 फ़ीसदी और भोपालपटनम में मतदान का प्रतिशत इक्यावन फ़ीसदी है, प्रेमनगर में पचास फ़ीसदी और नरहरपुर में पचपन फ़ीसदी के क़रीब आँकड़ा है।
इसके ठीक उलट शहरी इलाक़े में मतदान प्रतिशत बेहद धीमा है। भिलाई में यह आँकड़ा बारह फ़ीसदी तो रिसाली में आठ फ़ीसदी का आँकड़ा है।भिलाई चरौदा में मतदान प्रतिशत क़रीब सोलह है। याने शहरी इलाक़ों में कहीं पर भी आँकड़ा बीस फ़ीसदी को नहीं छू पाया है।