ब्रेकिंग- पांच विकेट: भारत की शानदार शुरुआत, 15 रन पर न्यूजीलैंड के 5 विकेट...भारतीय गेंदबाजों की आंधी में उड़े न्यूजीलैंड के खिलाड़ी...

Update: 2023-01-21 08:58 GMT

रायपुर। रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया। मैच में शानदार बोलिंग के सामने न्यूजीलैंड के 5 खिलाड़ी टिक नहीं पाए। सिर्फ 15 रनों पर 5 विकेट न्यूजीलैंड की टीम ने खो दिया है। भारतीय टीम आज का मैच जीतती है, तो सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लेगी।

तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने पांचवां झटका दिया। उनकी बॉल पर कीवी टीम के कप्तान टॉम लाथम 17 बॉल पर एक रन बनाकर कैच आउट हुए। स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने न्यूजीलैंड टीम को 15 रनों के स्कोर पर चौथा झटका दिया। पंड्या ने अपनी ही बॉल पर डेवॉन कॉन्वे को कैच आउट किया। कॉन्वे ने 16 बॉल पर 7 रन बनाए। देखिए वीडियो...

मोहम्मद सिराज ने दूसरा विकेट लिया और हेनरी निकोल्स को कैच आउट कराया। शमी ने 9 रन पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लिया। उन्होंने डेरेल मिचेल को अपनी ही बॉल पर खुद कैच लेकर पवेलियन भेजा।

Similar News