ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ सरकार ने गहलोत के आग्रह पर परसा इस्ट- काता बासेन में कोयला उत्खनन के लिए अनुमति दी

Update: 2022-03-26 18:11 GMT

रायपुर, 26 मार्च 2022। छत्तीसगढ़ के वन और जलवायु परिवर्तन विभाग ने तत्काल प्रभाव से निर्णय लेते हुए परसा इस्ट कांटा बासन कोल ब्लॉक के द्वितीय चरण में कोयला उत्खनन के लिए वन भूमि व्यपवर्तन की अनुमति प्रदान कर दी है।

विदित हो कि कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल छत्तीसगढ़ आए थे और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनकी इस संबंध में मुलाकात हुई।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैक टू बैक चार ट्वीट कर कोयले की अनुमति की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जारी संक्षिप्त नोट में लिखा गया है,

भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली की पत्र 2 फरवरी के माध्यम से सरगुजा जिले के सरगुजा वनमंडल अंतर्गत Parsa East and Kete Basan Coal Block (PEKB) से कोयला उत्खनन कार्य हेतु Phase II के तहत् 1136.00 हे. वन भूमि व्यपवर्तन की अनुमति प्रदान की गई है।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ज़िला कलेक्टर एवं ज़िला वनमंडलाधिकारी को उपरोक्तानुसार जारी अनुमति में उल्लेखित शर्तों का पालन करा आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। ज़िला कलेक्टर एवं ज़िला वनमंडलाधिकारी द्वारा शर्तों का पालन सुनिश्चित किए जाने पर की कार्ययोजना का परीक्षण कर समग्र विचारोपरांत खनन प्रारंभ करने के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Similar News