ब्रेकिंग न्यूज: यूथ कांग्रेस इलेक्शन का रिजल्ट जारी: आकाश शर्मा को सबसे ज्यादा वोट मिले, मोनू अवस्थी दूसरे नंबर पर... अध्यक्ष बनने के लिए अब इंटरव्यू

Update: 2022-10-01 09:56 GMT
ब्रेकिंग न्यूज: यूथ कांग्रेस इलेक्शन का रिजल्ट जारी: आकाश शर्मा को सबसे ज्यादा वोट मिले, मोनू अवस्थी दूसरे नंबर पर... अध्यक्ष बनने के लिए अब इंटरव्यू
  • whatsapp icon

रायपुर। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस में वोटिंग और स्क्रूटनी की लंबी प्रक्रिया के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया है। अध्यक्ष पद के जो दो महत्वपूर्ण दावेदार थे, उनमें आकाश शर्मा ने सर्वाधिक 5.14 लाख वोट हासिल किया है, जबकि आशीष अवस्थी (मोनू) को 1.68 लाख वोट मिले हैं। इसके अलावा मानस सुमन पांडेय 6673 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अब इन तीन दावेदारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

यूथ कांग्रेस के बेहद हाई वोल्टेज चुनाव में मंत्री और सांसद विधायक भी जुटे थे। पहली बार सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई। मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए नए सदस्य बनाए गए। इसी के साथ नए सदस्यों के वोट भी दर्ज किए गए। हालांकि इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां भी सामने आई। कुत्ते बिल्ली और पेड़ की तस्वीरें अपलोड कर दी गई थी। इस वजह से स्क्रूटनी में देरी हुई। अब अध्यक्ष बनने के लिए एक बाद जोड़ तोड़ की स्थिति बनेगी।

आगे पढ़ें अलग अलग वर्गों से बने वाइस प्रेसीडेंट के बारे में









Tags:    

Similar News