ब्रेकिंग न्यूज़: घर बैठे ऑनलाइन शिकायत की सुविधा 1 मार्च से, CM भूपेश ने CS को दिए ये निर्देश

Update: 2022-02-05 11:21 GMT

रायपुर 5 फरवरी 2022. एक मार्च से जनशिकायतों के निराकरण की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होगी. सामान्यजन से जुड़े विभागों जैसे राजस्व, पुलिस, विद्युत, स्वास्थ्य तथा नगरीय निकाय से सम्बंधित जनसमस्याओं के समय सीमा में निराकारण की स्थिति की मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन व्यवस्था बनेगी.

आम जन के लिये यह सुविधा होगी कि राज्य के किसी भी भाग से वह घर बैठे ही अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे. साथ ही उन्हें घर बैठे ही समस्या के निराकरबण हेतु की गई कार्यवाही की जानकारी भी मिलेगी. मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्य सचिव के स्तर से जन शिकायतों के निराकरण की स्थिति की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी. इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं.

Tags:    

Similar News